जेनेवा/बीजिंग. कोरोनावायरस की चपेट में दुनिया के करीब 80 देश हैं। इससे अब तक 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं, जबकि 3282 की मौत हो चुकी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को कहा कि ऐसे देशों की लंबी लिस्ट है, जो वायरस से बचाव के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयोसुस ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने जेनेवा में कहा कि महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्धता में कमी दिख रही है। यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है।
दुनियाभर में ये स्थिति
एशिया
माना जा रहा है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है।
भारत में कोरोनावायरस के 31 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि मंत्रियों का समूह सभी पीड़ितों पर नजर बनाए हुए है। विदेश से आने वाले सभी लोगों की 21 एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा रही है। सरकार ने ये भी साफ किया है कि दक्षिण कोरिया और इटली से आने वालों को पहले कोरोनावायरस फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा। राजस्थान में इटली के दाे पर्यटकाें के काेराेनावायरस से पीड़ित मिलने के बाद इन पर्यटकाें के 26 सदस्यीय दल के संपर्क में आए लाेगाें में से 247 की जांच की गई। इनमें से सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। उधर, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस के कारण इस महीने होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए ब्रसेल्स जाने वाले थे।
भूटान में संक्रमण की पहले मामले की पुष्टि
भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वहां की सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए विदेशियों के लिए सीमाएं दो हफ्तों के लिए बंद कर दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक 10 फरवरी को अपने देश से रवाना हुआ था। वह 21 फरवरी को 1 मार्च तक भारत में था।
ईरान
ईरान में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के 3513 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार से भारत और ईरान के बीच अपने-अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान सेवा शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, ईरान में करीब हो हजार भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं, भारत में भी ईरान के नागरिक फंसे हैं। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा था कि मेडिकल टीम गुरुवार शाम तक ईरान पहुंचकर कोमा में आइसोलेशन सेंटर स्थापुित करेगी, जिसके बाद लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।
No comments:
Post a Comment